वृंदावन। असम से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांतनु गोगई शनिवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करते हुए पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के समर्थन में माहौल बन रहा है।
शनिवार को सुबह वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शांतनु गोगई ने कहा कि असम में भी सीएए और एनआरसी का विरोध हुआ, लेकिन अब असम के लोग इसकी आवश्यकता को समझ गए हैं। देश में भी सीएए के समर्थन में लोग खुलकर सामने आ रहे हैं। विरोध सिर्फ चंद लोगों की राजनीति का हिस्सा रह गया है।
मंदिर दर्शन से पूर्व भाजपा नेता और पूर्व सांसद शांतनु गोगई का गोपी गोस्वामी की गद्दी पर गोपी गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी, मुरारीलाल थोकदार, भूपेंद्र चौधरी, अंकित बंसल, गिरधारी बंसल, श्याम सिंघल, मनोज अग्रवाल, चिराग अग्रवाल आदि ने स्वागत किया।