फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में श्रुति, बारहवीं में अभिषेक टॉपर

Tue, 19 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई ने सोमवार को दोपहर में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। इस दौरान साइबर कैफे  और कंप्यूटर सेंटरों पर परिणाम जानने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक उमड़े। जिले में 10वीं कक्षा में सबसे ज्यादा अंक श्रुति और 12वीं में अभिषेक ने पाए। 
विज्ञापन


कई छात्र-छात्राओं ने मोबाइल पर ही परिणाम जाना। अच्छे नंबरों से पास होने की खुशी परिवारीजनों के साथ मिठाई खाकर मनाई।

करीब 12 बजे परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परीक्षार्थियों में अपने नंबर देखने की उत्सुकता रही। उम्मीद के अनुसार रिजल्ट पाकर विद्यार्थी काफी खुश दिखाई दिए। कम अंक पाने वाले कुछ मायूस दिखे। जिन छात्रों ने जिले की वरीयता सूची में अपना नाम दर्ज कराया उन्हें जब इसकी जानकारी मिली तो खुशी से फूले नहीं समाए।

अभिभावकों ने अपने बच्चों की खुशियों को मिठाई बांट कर साझा किया। रिजल्ट आने के बाद छात्र-छात्राओं ने अपने साथियों को फोन कर उनका भी परिणाम जाना। साथ ही बधाई देते हुए पार्टी का समय भी तय कर लिया। बता दें कि इस बार जिले में 10वीं में कुल 560 और 12वीं में कुल 242 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी विद्यालयों ने परिणाम शत प्रतिशत रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें