फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद कर मां यमुना को ओढ़ाई चुनरी

Fri, 04 Nov 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
चुनरी मनोरथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनरी मनोरथ कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना भक्तों ने शुक्रवार को मां यमुना को चुनरी ओढ़ाई। यमुना तट पर आयोजित इस कार्यक्रम को वीर शहीदों को समर्पित किया गया।
विज्ञापन


शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण और उनकी शहादत को नमन करते हुए शुरू हुए चुनरी मनोरथ कार्यक्रम के दौरान यमुनाजी को रंग बिरंगी विशालकाय 501 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यमुना तट पर पूजन किया गया। 

इससे पहले शहर में डीग गेट स्थित से यमुना महारानी की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सबसे आगे अश्व पर सवार धर्मध्वज पताका थी तो पीछे मथुरा व मेरठ के बैंड देशभक्ति के गीतों से शहीदों को याद कर रहे थे। विशालकाय रथ पर यमुना महारानी की छवि चित्र की शोभा यात्रा पर अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन


ब्रजवासी सेवा समिति के संस्थापक शशिभानु गर्ग, अध्यक्ष डा. सुधीर गर्ग, सचिन चौधरी, पराग गुप्ता, मीनू, मनोज अग्रवाल, शीतल, अमित अग्रवाल, सुनीता, रमेश अग्रवाल, प्रियंका, कन्हैया मित्तल, शक्ति, राज गोयल, पिंकी, मुकेश अग्रवाल, अनीता, राजकुमार अग्रवाल आदि हवन यज्ञ में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें