आल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एमएस बिट्टा शुक्रवार को गांव हरीपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने मीडियाकर्मियों को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की नसीहत दे डाली।
बिट्टा ने गांव पहुंचकर संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए दिल्ली पुलिस के हवलदार घनश्याम पटेल की पत्नी सौमोती देवी के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सौमोती देवी ने उन्हें अपने पुत्र की तरह प्यार दिया। आज हमारे बीच में न रहने पर उनकी कमी हमेशा सताएगी।
सौमेेती देवी के बाद परिवारीजनों पर स्नेह बना रहेगा। जब भी आवश्यकता होगी वे पूरा सहयोग करेंगे। इससे पहले बिट्टा ने शहीद घनश्याम की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया।
मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे गए सवाल पर बिट्टा ने कहा कि वे यहां शोक संवदेना व्यक्त करने आए हैं, नेतागीरी करने नहीं। उन्होंने मीडियाकर्मियों से अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की नसीहत दे डाली। हरीपुरा में करीब आधा घंटे रुकने के बाद बिट्टा दिल्ली की रवाना हो गए।