फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापन कारन तारणहारा, मेरा प्रभु जन्मा

Fri, 26 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ईश्वर के पुत्र (प्रभु यीशु) के जन्म की घड़ी आते ही चर्च घंटे-घड़ियालों से गूंज उठे। केरल्स सिंगिंग (भक्ती गीत) की धुन पर भक्त झूम उठे। जन्म की बधाई दी गई। गुरुवार को चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गईं।
विज्ञापन


पादरी देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस दिन संदेश दिया जाता है कि ईश्वर का पुत्र यीशु ज्योति लेकर संसार में आ चुका है। ताकि पाप और अज्ञान का अंधेरा मिटे। उन्होंने धरती पर आकर दूसरों के लिए जीवन अर्पित करने की प्रेरणा दी।

चर्च में बुधवार की रात रात 11 बजे केरल्स सिंगिंग और 11 बजकर 50 मिनट पर मिस्सा (विशेष प्रार्थना) का आयोजन किया गया। आयोजन रात एक बजे तक चला। चर्च पर आकर्षक लाइटिंग की गई। सेंट डोमिनिक्स चर्च में फादर एलाइस कोरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाढ़पुरा स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च पर पर्व को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गईं। सचिव रश्मि सिंह ने बताया कि यीशु का जन्म मध्यरात्रि को हुआ। इससे पूर्व चर्च में ‘मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा, पापन कारन तारणहारा, मेरा प्रभु जन्मा...’ भक्ति गीतों का गान हुआ। फादर देवेंद्र सिंह ने प्रार्थना सभा कराई। रिफाइनरी के सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, सेंट डोमिनिक्स चर्च, सीएनआई चर्च में भी प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें