फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता दिवस के रूप में मनाई लौहपुरुष की जयंती

विज्ञापन
फोटो-पी-01- एकता दिवस के अवसर पर परमेश्वरी देवी धानुका विद्या मंदिर के बच्चे यूनिटी के आ - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तीर्थनगरी में एकता दिवस के रूप में मनाई गईं। वृंदावन पब्लिक स्कूल में सरदार पटेल को याद करते हुए एकता दिवस पर देश की सेवा का संकल्प लिया। निहारिका अग्रवाल, गोपिका शर्मा, करन राघव, हेमंत झा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

परमेश्वरी देवी धानुका विद्या मंदिर में रन फोर यूनिटी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पार्षद राधाकृष्ण पाठक, स्वामी दिव्यत्वानंद महाराज, प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश पांडेय, गोविंद, भरत लाल शर्मा आदि मौजूद रहे। केशवधाम सरस्वती विद्यामंदिर में एकता दिवस के अवसर पर बच्चों को देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने रैली भी निकाली। प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह, व्रजेंद्र शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, प्रेम किशोर आदि मौजूद रहे। इंडियन पब्लिक स्कूल में सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। विद्यालय के छात्र रन फोर यूनिटी के लिये पूरे जोश के साथ दौडे़।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, मंजूलता गौतम, जितेंद्र भारद्वाज, हेमंत दीक्षित, दिवाकर झा, रविशंकर आदि मौजूद रहे। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती ठा श्रीराधा सनेह बिहारी मंदिर में विप्र एकता दिवस के रूप में मनाई। अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी, पं बिहारी लाल वशिष्ठ, डॉ गोपाल चतुर्वेदी, आचार्य बल्लभ महाराज, रामविलास चतुर्वेदी, रामनिहोर त्रिपाठी, प्रदीप बनर्जी, राधा रमण वशिष्ठ, पं कृष्ण मुरारी शर्मा आदि मौजूद रहे। फावड़िया वाली कुंज पर शिवसेना ने सरदार पटेल की जयंती मनाई।
विज्ञापन

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर संगठन के सदस्यों ने लौहपुरुष को याद किया। महानगर प्रमुख राजेश शर्मा, उप महानगर प्रमुख सुरेश शर्मा, मनोज सिंह, जितेंद्र, अशोक आदि मौजूद रहे। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। चिकित्सकों ने देश की एकता व अखंडता के लिए शपथ ली। सीएमएस डॉ केके गुप्ता, डॉ एके गुप्ता,डॉ पीयूष चौबे, डॉ पंकज त्यागी, डॉ नंदिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें