फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरजी की सेवा में पहुंचे चाइनीज उत्पाद

Mon, 08 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
चाइनीज उत्पाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चीन में बने कूलर और एसी ब्रज के मंदिरों की शान बढ़ा रहे हैं। मन के भावों में डूबे भक्त इन कूलर और एसी से प्रभु को शीतलता प्रदान करने की जुगत में हैं। कूलराें को खरीदने के लिए भी बाजार में होड़ मची है।  
विज्ञापन


भारत और चीन के राजनीतिक संबंध भले ही पेचीदा हों लेकिन बाजार में चीन के खिलौनों पर ग्राहक खूब प्यार लुटा रहे है। कारोबारी अजय गोयल ने बताया चीन में तैयार और कूलर, पंखा और एसी ब्रज में खूब बिक रहे हैं। ये कूलर चीन में बच्चों के खिलौने के रूप में बिकते है लेकिन ब्रज में इन कूलर, एसी और फ्रिज की बिक्री प्रभु के लाड़ और प्यार के लिए हो रही है। 
इन कूलर, एसी की खासियत ये है कि ये बैटरी से चलते है और दोबारा चार्ज करने के लिए चार्जर भी है। इतना ही नहीं शीतलता के लिए कूलर की रह पानी या फिर बर्फ डालने के लिए नीचे डिब्बी भी लगी है। कीमत भी जेब पर असर नहीं डालती।
विज्ञापन


फुटकर में 400 रुपये तो थोक में 200 से 250 रुपये तक में एसी और कूलर मिल जाते हैं। इसलिए बाजार में आने वाले श्रद्धालु ठाकुरजी को गर्मी से बचाने के लिए उत्साह पूर्वक इन कूलर, फ्रिज और एसी को खरीद रहे हैं। 

चीन के बने खिलौने छाए
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज के घर-घर, मंदिरों में मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में ठाकुरजी के लिए मंदिरों में खिलौनों को सजाया जाता है। इसके लिए भी बाजार में चीन के बने खिलौने छा गए हैं। इनमें बैटरी की कार, घोड़ा गाड़ी, झूला, वाटर पार्क, स्टीमर, शिप आदि आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें