फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मनोरंजन के साथ शिक्षित होंगे बच्चे

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र पर मनोरंजन किट देखते कर्मचारी
विज्ञापन
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के मानसिक विकास के लिए एक नई पहल शुरू की है। बेसिक शिक्षा परिषद ने अपने प्राइमरी और उच्च प्राइमरी विद्यालयों से जुड़े 451 आंगनबाड़ी केंद्रों को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आईआईटी गांधीनगर के सहयोग से वंडर बॉक्स तैयार किया है। इसके माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में उन्हें पढ़ाया भी जाएगा।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को प्राथमिक शिक्षा दी जाती है। ये नन्हे-मुन्ने बच्चे खेल-खेल में पढ़ सकें, इसके लिए आईआईटी गांधी नगर से वंडर बॉक्स बनवाए हैं। इनमें फजल, प्लास्टिक की गिनती, एबीसीडी आदि शिक्षण सामग्री है।

उन्होंने बताया कि इसके जरिए बच्चे खेलेंगे भी। साथ ही उन्हें इसके माध्यम से पढ़ाया भी जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जिले में 451 आंगनबाड़ी केंद्रों को वंडर बॉक्स प्राप्त हो गए हैं। प्रत्येक को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र में एक वंडर बॉक्स भिजवाया गया है। इनमें छोटे बच्चों की खेल के साथ पढ़ने की सामग्री है। इसमें तीन से 5 वर्ष तक के बच्चों को गणित, भाषा और दूसरी चीजों को समझाया जाएगा।
विज्ञापन




वंडर बॉक्स में खेल-खेल से पढ़ाए जाने संबंधी शिक्षण सामग्री उपलब्ध है। आईआईटी गांधी नगर से वंडर बॉक्स आए हैं। यह सभी 451 आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजे गए हैं। इनमें छोटे बच्चों को खेल के साथ पढ़ाया भी जा सकेगा। - सुनील दत्त, बीएसए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें