फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बच्चों ने दी परंपराओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन शोध संस्थान मे चल रहे ब्रजोत्सव 2025 के चतुर्थ दिवस परिचर्चा, कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। शनिवार को विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांझी, मिनिएचर पेंटिग, स्कैच मूर्ति-खिलौने तथा पारम्परिक मुखौटे निर्माण प्रस्तुतिकरण पर परिचर्चा की। कार्यशाला एवं प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला वन अधिकारी वेंकट शेखर पटेल ने कहा कि लोककला, संस्कृति, परंपराएं एवं रीति रिवाजों की आने वाली पीढ़ी को जानकारी होना जरूरी है। जिससे इन्हें संरक्षित किया जा सके। सांझी फूल, रंग एवं जल में बनाई जाती है। वृंदावन की लपेट की सांझी प्रसिद्ध है। आचार्य अंबरीश भट्ट गोस्वामी ने सांझी के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालने के साथ ही सांझी के स्टैंसिल के विभिन्न चरणों के संबंध में प्रयोगात्मक जानकारी दी।
आचार्य विभुकृष्ण भट्ट ने कहा कि सांझी मंदिरों में इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी के चित्रपट पर माल्यार्पण से हुआ। श्रीमती शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय कासगंज की छात्राओं द्वारा मंगलाचरण किया गया। अतिथियों का स्वागत डाॅ. करूणेश उपाध्याय द्वारा पटुका उड़ाकर किया गया। धन्यवाद ज्ञापन ममता कुमारी द्वारा किया गया। संचालन डॉ राजेश शर्मा एवं समन्वय श्रेखारानी ने किया। इस दौरान प्रभुदास बाबा, ठाकुर काली चरन सिंह, विष्णुप्रिय, पुलकित, कुंज दास आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें