फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाल कल्याण समिति ने पुलिस से तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। आचार्य मृदुलकांत शास्त्री और दिल्ली के श्रद्धालुओं से हुई मारपीट के मामले में बाल कल्याण समिति ने पुलिस से पूरे प्रकरण में रिपोर्ट मांगी है। उन्हें इस मामले का स्वत: ही संज्ञान लिया है। वहीं ब्रज के चार गांवों के गुर्जर समाज और ठाकुर समाज के लोगों ने ग्राम सिवार में बैठक कर कथावाचक से की अभद्रता की निंदा दी।
विज्ञापन

विदित हो कि कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री और श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ रखा है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर मुखर हैं। पुलिस ने घटना में महिलाओं पर भी प्राथमिकी दर्ज की। उनके बच्चे थाने में जमीन पर सोए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आगरा के समाजसेवी नरेश पारस ने इस मामले में बाल कल्याण आयोग और मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं घटना के विरोध में ब्रज के चार गांवों के गुर्जर समाज और ठाकुर समाज के प्रमुख लोगों और प्रधानों की बैठक ग्राम सिवार में हुई। जिसमें गोविंद प्रधान, बदन प्रधान, भरतो प्रधान, स्याना अकबरपुर से तुलसी सेवा धाम पीठ अधीश्वर राम निवास गौड़ ने एक स्वर में कथावाचक पर हुए हमले का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें