फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में दर्दनाक हादसा: यमुना में डूबता मासूम कार्तिक, चीखते रहे परिजन और छिन गई मासूम की सांसें

Sat, 27 Jun 2026 11:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हरदोई से बुआ और फूफा के साथ वृंदावन घूमने आया सात वर्षीय कार्तिक मंदिरों के दर्शन के बाद बिहार घाट पर यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। नाविकों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
यमुना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के मल्लावां से बुआ के साथ घूमने आया बच्चा बिहार घाट पर यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। नाविकों ने उसे बाहर निकाला। उसे गंभीर अवस्था में जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बुआ और फूफा उसके शव को अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन


हरदोई के मल्लावां बांगरमऊ निवासी सात वर्षीय कार्तिक शुक्रवार सुबह बुआ सुनीता, फूफा जगजीवन राम एवं छोटी बुआ मधु के साथ वृंदावन घूमने आया था। मंदिरों के दर्शन करने के बाद जब वह बिहार घाट यमुना स्नान करने लगा। इस दौरान वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। बच्चे को नदी में डूबता देख रिश्तेदारों ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां मौजूद नाविक सक्रिय हो गए और बालक को पानी से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बच्चे को बेहोशी की हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुआ और फूफा ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई न चाहते हुए बच्चे के शव को घर ले जाने की बात कही। परिजन अस्पताल से बच्चे के शव को घर ले गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि यमुना स्नान के दौरान विहार घाट पर दोपहर में बच्चे कार्तिक की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई न कराते हुए वह अपने गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें