फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अभिनव अरोड़ा की याचिका पर 6 फरवरी को सुनवाई, संत रामभद्राचार्य की डांट से जुड़ा है मामला

Thu, 30 Jan 2025 10:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली की जनकपुरी स्थित चंद्रनगर निवासी बाल संत अभिनव अरोड़ा ने 28 अक्तूबर को एसीजेएम (प्रथम) सोनिका वर्मा की कोर्ट में सात यूट्यूबर के खिलाफ याचिका दायर की। आरोप है कि निजी स्वार्थ के लिए रामभद्राचार्य महाराज द्वारा उन्हें डांटने का वीडियो वायरल किया और सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। 
विज्ञापन
अभिनव अरोड़ा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा एसीजेएम (प्रथम) की कोर्ट में चल रहे बाल संत अभिनव अरोड़ा के वाद में अब 6 फरवरी को सुनवाई होगी। बाल संत के कोर्ट में न आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दिल्ली की जनकपुरी स्थित चंद्रनगर निवासी बाल संत अभिनव अरोड़ा ने 28 अक्तूबर को एसीजेएम (प्रथम) की कोर्ट में सात यूट्यूबर्स के खिलाफ याचिका दायर की थी। यूट्यूबर्स पर आरोप लगाया कि निजी स्वार्थ के लिए रामभद्राचार्य महाराज द्वारा उन्हें डांटने का वीडियो वायरल किया और सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। 

तीन जनवरी को कोर्ट ने साइबर थाने से आई रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। साथ ही सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की। तारीख पर बाल संत के न आने के कारण याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 6 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें