फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती की तर्ज पर यमुना के घाटों का सुंदरीकरण

Wed, 06 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव दीपक सिंघल ने किया वृंदावन का दौरा - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल ने बुधवार को वृंदावन का दौरा किया। यहां उन्होंने यमुना किनारे पर्यटन की संभावनाओं को तलाशते हुए विकास की बात कही। 
विज्ञापन

 प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वृंदावन के विकास के प्रति गंभीर हैं।

धर्मनगरी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदेश सरकार ने यमुना शुद्धीकरण के साथ लखनऊ की गोमती नदी की तर्ज पर यमुना के प्राचीन घाटों का सुंदरीकरण कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने सिंचाई विभाग और जिले अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों पर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। 

बुधवार को प्रमुख सचिव दीपक सिंघल सबसे पहले केशीघाट पहुंचे थे। यहां के पौराणिक महत्व को जानने के बाद उन्होंने केशीघाट क्षेत्र को संरक्षित करने की बात कही। घाट पर पर्याप्त रोशनी के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराने के लिए रूपरेखा बनाने के आदेश दिए। चीरघाट पर अधूरे चंद्राकार पुल के पिलर को हटाने का आदेश दिया। डीएम राजेश कुमार को सड़क निर्माण के लिए सरकार का पक्ष मुख्यमंत्री के विजन के साथ एनजीटी में रखने को कहा।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने यमुना में गिर रहे नालों कीटेपिंग का कार्य कर रहे जल निगम के अधिकारियों से कहा कि कोलकाता जाकर वहां के सीवर ड्रेनेज सिस्टम का अध्ययन करें। उन्होंने कालीदह से लेकर केशीघाट तक लगभग 2 किलोमीटर यमुना खादर में नदी की धारा से सड़क तक 50 मीटर तक के क्षेत्र को विकसित कर साइकिल ट्रैक, पार्क, पार्किंग इत्यादि व्यवस्थाएं कराने को कहा। यह निर्माण अगले 50 सालों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। वृंदावन में यमुना में रबर डैम निर्माण की संभावनाओं पर कार्य अगले हफ्ते में रिपोर्ट देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। सारी योजनाओं को तीन माह में पूर्ण करने के आदेश दिए। 

इस अवसर पर द ब्रज फाउंडेशन के सीईओ विनीत नारायण, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर गुलशेंद्र, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह, विप्रा उपाध्यक्ष सीपी सिंह, सचिव एसबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार, जल निगम के एक्सईन निजामुद्दीन, सिंचाई विभाग के एसके गोयल आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें