फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलौकिक छप्पन भोग में बरसा आनंद

Thu, 15 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
छप्पन भोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन की गिरि तलहटी का गिरवर निकुंज छप्पन भोग महोत्सव में श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गिरिराज प्रभु को निहारते नजर आए। अनंत चतुर्दशी पर गोवर्धन गिरि तलहटी में गिरिराज धरण की जयकार गूंजती रही। राजमहल में विराज रहे गिरिराज प्रभु हीरे, मोती, पन्ना, पुखराज, नीलम, गोमिद के नवरत्नों के अद्भुत शृंगार में छटा बिखेर रहे थे। मॉरीशस थाईलैंड से आए फूलों से तलहटी महक रही थी। 
विज्ञापन


प्रभु श्रीगिर्राज धरण को गाय के घी से निर्मित 21000 किलो छप्पन भोग अर्पित किया गया। गिरिराज सेवा समिति की ओर से आयोजित छप्पन भोग उत्सव का शुभारंभ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जज न्यायमूर्ति भारत भूषण, आलोक कुमार मुखर्जी ने प्रभु के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जगन्नाथ शैली के रथ में विराज रहे प्रभु के दर्शन कर भक्त धन्य होकर जयजयकार करते रहे। इस बार के छप्पन भोग में टोक्यो ओलंपिक में छप्पन मेडल मिलने की कामना की गई।

छप्पन भोग महोत्सव में विदेश से आए भक्त भी शामिल हुए। समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल, अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल, मंत्री अशोक आढ़ती, राजेंद्र सर्राफ ,भगवानदास खंडेलवाल, मुरारी सरन सर्राफ, रामसिंह वर्मा, राकेश गर्ग, कन्नू अग्रवाल, हरीश गिलट, संजय जिंदल, अमित मार्बल आदि गिरिराज सेवा समिति परिवार के सदस्य छप्पन भोग महोत्सव में सेवा कार्यों में लगे रहे।
विज्ञापन


700 साधुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
छप्पन भोग शुरू होने से पहले ब्रज क्षेत्र के 700 साधुओं और भजन करने वाली महिला साधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। छप्पन भोग में पौराणिक व्यंजन के साथ तरह-तरह के अचार, मुरब्बा, चूरन, निरुपमा पान सोने के वर्क में लिपटा कर प्रभु को परोसे गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें