मथुरा। छाता कस्बे के मंदिरों पर यदुवंशी, चौधरी एवं वैश्य समाज द्वारा चौपाइयों का आयोजन किया जाएगा। ढोल नगाड़े के साथ इस बार 16, 17 व 19 मार्च को चौपाइयां निकली जाएंगी। लोगों ने ढोल-नगाड़़ों को ठीक करना शुरू कर दिया है। फूलडोल मेला 15 मार्च को लगेगा।
ठा. प्रेमपाल सिंह जादौन ने बताया कि हरनाथिया थोक, सिर्री थोक के यदुवंशी समाज के लोग ढोल नगाड़े बजाते हुए नगर में गुलाल उड़ाते हुए निकलेंगे। कस्बे के श्रीचतुर्भुज मंदिर, हनुमान बगीची, दाऊजी मंदिर और बिहारी जी मंदिर पर चौपाइयां लेकर पहुंचेंगे। तुरसी चौधरी ने बताया कि हमीर थोक, सींगू थोक, नगला थोक के जाट समुदाय के लोग कस्बे के मुकंजी मंदिर, श्रीचतुर्भुज मंदिर पर ढोल-नगाड़े के साथ नगर में गुलाल उड़ाते हुए चौपाइयां लेकर पहुंचेंगे। महिलाएं भी शामिल होंगी। वहीं मंदिर चतुर्भुज महाराज पर फूलडोल मेले का आयोजन 15 मार्च को होगा। गौरव अविरल शास्त्री ने बताया होली कि ठाकुरजी को श्वेत शृंगार धारण कराकर दिव्य फूलों से मंदिर को सजाया जाएगा।