फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साध्वी ऋतंभरा से मिलने पहुंचे कथावाचक रमेश भाई ओझा

विज्ञापन
मथुरा। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा संग कथावाचक रमेश भाई ओझा। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को सुप्रसिद्ध कथावाचक रमेश भाई ओझा ने वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में पहुंचकर साध्वी ऋतंभरा से आध्यात्मिक भेंट की।
विज्ञापन

साध्वी ऋतंभरा ने रमेश भाई ओझा का शाॅल और श्रीफल से सम्मान किया। इसके पश्चात कथावाचक ने वात्सल्य ग्राम के विभिन्न प्रकल्पों का भ्रमण किया और वहां संचालित गतिविधियों को करीब से देखा।
बच्चों से बातचीत करते हुए रमेश भाई ओझा ने कहा कि संसार की संपूर्ण मधुरता मां शब्द में समाहित होती है। आज इस अवसर पर दीदी मां के आश्रम में आकर वात्सल्य ग्राम को प्रत्यक्ष देखने का सौभाग्य मिला। यह एक अनूठा प्रकल्प है, जो प्रेम, परिवार और परमात्मा के आदर्शों पर आधारित है। संजय भैया, साध्वी सत्यप्रिया, स्वामी सत्यशील, सुमनलता, शिरोमणि, साध्वी समन्विता आदि मौजू थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें