फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रसायन और भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया

विज्ञापन
मथुरा।  बीडीपी राजकीय इंटर काॅलेज में इंटर की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को बीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज में दो पालियों में आयोजित हुई। इसमें 694 परीक्षार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल के 407 व इंटरमीडिएट के 287 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 55 परीक्षा से दूरी बना गए। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें रसायन और भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने खूब उलझाया, लेकिन सभी प्रश्न हल किए।
विज्ञापन

शाम की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर निकली छात्रा सुरभि ने कहा कि रसायन विज्ञान में अर्द्धचाल के प्रश्नों को हल करने में ज्यादा समय लिया। प्रत्येक प्रश्न को हल करने में 5 मिनट का समय लगा। छात्रा दिव्या ने कहा कि भौतिक विज्ञान के कुछ प्रश्नों ने हल करने में ज्यादा समय लगा, लेकिन प्रश्नपत्र अच्छा आया था।
छात्र अंशुल दीक्षित ने कहा कि जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र में अमल और मानव शरीर के प्रश्नों को हल करना में समय लगा। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 02.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक चली। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रत्येक कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सचल दल समेत स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें