फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कान्हा की नगरी में स्थापित होंगे गोपाल वन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रविवार को कान्हा की नगरी से गोपाल वन की स्थापन होगी। इसके प्रदेशभर में प्रत्येक गोशाला परिसर में गोपाल वन स्थापित होंगे। इससे गोवंश को धूप से बचाने और पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराने की योजना है। इसलिए गोपाल वन में चारा प्रजाति के पौधे भी रोपे जाएंगे, जिसकी तैयारी वन विभाग ने कर ली है।
विज्ञापन

रविवार को गोपाल वन का मुख्य आयोजन राल में छटीकरा गोवर्धन रोड स्थित ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा गोशाला में होगा। यहां चारा प्रजाति का पौधरोपण होगा। इसके बाद गोशाला में वन के संवर्धन को लेकर संगोष्ठी भी होगी। इसमें स्कूली बच्चे, संत समाज व गोपालक मौजूद रहेंगे। शनिवार को शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने इसकी जानकारी दी है।
सीएम योगी ने राज्य स्तरीय आयोजन को उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। मथुरा में मुख्य आयोजन के बाद पूरे प्रदेश में गोपाल वन स्थापित किया जाएंगे। दरअसल, मथुरा को गोपाल की नगरी कहा जाता है, इसलिए गोपाल वन के राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन की जिम्मेदारी मथुरा वन प्रभाग को सौंपी है। रविवार को देवरहा बाबा आश्रम में इसका आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें