फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शादी कराने के नाम पर ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरीर। पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांव नगला जयसिंह निवासी चंद्रभान को फोन कर शादी कराने के लिए 26 अगस्त को देवी मंदिर पनैठी अलीगढ़ बुलाया था। चंद्रभान के पनैठी अलीगढ़ पहुंचने पर काजल नाम की एक महिला दिखाई थी।
विज्ञापन

खुद को महिला का चाचा बता रहे दिनेश भाटी, रविन्द्र भाटी, सूरजपाल निवासी गांव गढ़ाना थाना ककोड़ जिला बुलंदशहर ने शादी की एवज में 1.15 लाख रुपये में सौदा किया था। नगला जयसिंह निवासी चंद्रभान से 99 हजार रुपये यूपीआई के जरिए एक नंबर पर डलवाएं तथा 16 हजार रुपये नकद लिए थे। रुपये लेने के बाद देवी मंदिर पर माला डलवाई गई थी। इसके बाद महिला को चंद्रभान के साथ नगला जयसिंह भेज दिया। घर आने के कुछ समय बाद ही महिला भाग गयी। जिसकी शिकायत चंद्रभान ने सुरीर पुलिस से की थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन काजल उर्फ रुबीना को तथा ठगी में शामिल थाना शेरगढ़ के गांव अगरयाला निवासी सुंदर व थाना गोविंद नगर नई बस्ती डीग गेट निवासी इरफान को जेल भेजा था। सुरीर पुलिस ने बताया कि अब ठगी में वांछित चल रहे दिनेश भाटी निवासी गढ़ाना थाना ककोड़ जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें