होली पर जरा सी लापरवाही आफत बन सकती है। बाजार मेें खराब गुणवत्ता के रंग, गुलाल की भरमार है। ऐसे में होली आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। होली का रंगों का त्यौहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को गुलाल, रंग लगाकर इस पर्व को मनाते है।
मिलावट खोर इन रंगों में भी मिलावट करने से नहीं चूक रहे। अधिक मुनाफे के चक्कर में बाजार में खराब गुणवत्ता के रंग और गुलाल आ गए है। रंगों में चमक के लिए भुड़भुड़ आदि मिलाई जा रही है। जो आंखों में पड़ने पर नुकसान पहुंचा सकती है। ये खराब गुणवत्ता के रंग त्वचा के लिए भी हानिकारक है।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनूप कुमार अंबेश ने बताया होली खेलते समय रंगों की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। अगर रंग और गुलाल से किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उसे तत्काल पानी से साफ कर क्रीम लगाएं।
होली में इस्तेमाल के लिए हर्बल कलर, गुलाल या फिर पैक्ड रंगों का ही इस्तेमाल करें। इसके लिए बाजार में पांच रुपये से लेकर 50 रुपये तक की रेंज उपलब्ध है।