फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संत के सामने अजीब संकट, पांच लाख रुपये देने हैं...नहीं दिए तो मिल रही ये धमकी

Thu, 10 Apr 2025 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के एक संत अजीब संकट में फंस गए हैं। उनसे पांच लाख रुपये की चौथ मांगी जा रही है। रकम न देने पर झूठा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी मिल रही है। 
 
विज्ञापन
संत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन थाना क्षेत्र में एक संत को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी संत से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mathura: रिश्वत के आरोप में फंसी डीपीआरओ किरन चौधरी को बड़ी राहत...हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से रिहा

 

ये है मामला 
जानकारी के अनुसार वृंदावन के एक आश्रम में रहने वाले संत ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के दतिया निवासी देवेंद्र कुशवाह उर्फ देव अपने दो साथियों के साथ कई बार आश्रम में रुका था। इस कारण से उनसे नजदीकी हो गईं। वह उनसे उधार धनराशि ले चुका था, जिसे वापस नहीं कर रहा है।

ये भी पढ़ें -  Vrindavan: कामदा एकादशी पर सजा फूल बंगला...जगमोहन में विराजे बिहारीजी, भक्तों का उमड़ा हुजूम


 
विज्ञापन

पांच लाख की हो रही मांग 
17 मार्च को सुबह 5:00 बजे, जब वह राधावल्लभ महाराज की मंगला आरती में शामिल होने जा रहे थे, उसी समय देवेंद्र कुशवाह और उसके साथी उनसे मिले और गालियां देते हुए 5 लाख रुपये की चौथ की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि अगर वह उनकी बात नहीं मानेगा तो झूठा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर देंगे। उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें