फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौकी में पीड़िता को पीटने का प्रयास, पुलिस से भी अभद्रता

विज्ञापन
मथुरा। बाजना चौकी इंचार्ज अरविंद सिवाल से अभद्रता करता आरोपी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बाजना (मथुरा)। युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे पीट दिया। बचाने आई बेटी को भी नहीं बख्शा। पीड़िता जब चौकी में शिकायत लेकर पहुंची तो आरोपी साथियों के साथ वहां भी पहुुुंच गया और। चौकी में महिला को पीटने का प्रयास किया। बचाने पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बुधवार शाम लगभग 7 बजे वे घर पर खाना बना रहीं थीं। तभी पारसौली निवासी युवक घर में घुस आया और गाली देने लगा। अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे पीट दिया। बचाने आई बेटी को भी पीटते हुए छेड़छाड़ कर दी। शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए। उन्हें देख नामजद मौके से भाग गया।

पीड़िता शिकायत लेकर पुलिस चौकी बाजना पहुंची। यहां आरोपी युवक भी साथियों के साथ हाथों में डंडे लेकर चौकी में घुस आए। यहां भी पीड़िता को पीटने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे बचाया। पुलिस ने लोगों को चौकी से बाहर कर मामला शांत कराया। आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। पीड़िता ने इलाका पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद युवक इंद्र उर्फ इंद्रजीत ने पुलिस के साथ भी अभद्रता करने का प्रयास किया। उसे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें