फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धौरेरा के जंगल में मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। धौरेरा गांव के जंगल में मंगलवार दोपहर को मिले महिला के शव की शिनाख्त उसके पति एवं परिजनों ने की है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की हत्या की आशंका के चलते पुलिस पति और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


धौरेरा के जंगल में रेल लाइन के पास पेड़ के नीचे मिले महिला के शव की पहचान पुलिस ने रचना (25) पत्नी रवि निवासी छाता के समीप भदावल के रूप में की है। महिला के गले पर मिले चोट के निशान, मोबाइल एवं पैसे गायब मिलने पर हत्या एवं लूट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि रचना पुत्री हाकिम की शादी पांच साल पहले भदावल गांव निवासी रवि से हुई थी। पति उसे मंगलवार को ही चूड़ी और कंगन वृंदावन में बेच कर नया काम शुरू करने के लिए लाया था।
विज्ञापन


सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें