राधाकुंड में चरकुला नृत्य करतीं महिला कलाकार
- फोटो : राधाकुंड में चरकुला नृत्य करतीं महिला कलाकार
राधाकुंड। श्रीधाम राधाकुंड में द्वापर युग की परंपरा का निर्वहन रविवार को हुआ। इसमें कलाकारों ने बम, ढोल और मृदंग की थाप पर चरकुला नृत्य की प्रस्तुति समा बांध दिया।
स्टेट बैंक तिराहे पर लोकगीतों के बीच सिर पर चरकुला रख कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। यह देखकर देश-विदेश से आए और गिरिराज परिक्रमा कर रहे भक्त इस अनोखे आयोजन को एकटक होकर निहारते रहे। शिवजी के मंदिर से सर्वप्रथम पिंकी देवी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद कांता देवी, मीरा देवी, आशिकी देवी, प्रीति देवी ने बारी-बारी से चरकुला नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रामफल, विनोद मुकदम, बनवारी लाल, बच्चू सिंह, नेम भगत, दुलीचंद, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।