फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा को चांदनी में होंगे छप्पन भोग के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्री गिरिराज जी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा को गिर्राज तलहटी गोवर्धन में आयोजित अद्वितीय 56 भोग के लिए अन्नपूर्णा रथ गोवर्धन के लिए रवाना हुआ। जहां सोमवार को भट्टी पूजन के साथ पुष्टिमार्गीय पद्धति से प्रसाद तैयार किया जाएगा। जिसको 11,100 छवरियों में गिरिराज प्रभु को अर्पित किया जाएगा। प्रसाद कि व्यवस्था दीनदयाल अग्रवाल, पुरुषोत्तम सराफ, राम अग्रवाल, एएन भाटिया, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल एवं धर्मेन सीए की देखरेख में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार 10 अक्तूूबर को भक्त सप्तकोसीय दुग्धधारा परिक्रमा लगाएंगे। 11 अक्तूबर को प्रात: गिरिराज महाराज का महाभिषेक सवामन दूध, दही, घी, बूरा, शरद, केसर, जड़ी बूटियों गुलाब जल एवं यमुना जल से होगा। सायं धार्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या होगी। 12 अक्तूबर को दोपहर 2 से रात्रि 12 बजे तक अद्वितीय छप्पन भोग दर्शन होंगे। पूरा क्षेत्र दूधिया रोशनी से जगमग होगा। मार्ग में तोरण व स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं । गिरिराज जी का हीरा, जवाहरात, माणिक, मोती, पुखराज, पन्ना, वैजयंती माला कमल पुष्प हारों से सुसज्जित नाथद्वारा शैली में शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें