फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पन भोग की शयन आरती में उमड़े भक्त

विज्ञापन
मथुरा। गिर्राज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल व अन्य लोग आरती करते हु‌ए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन की गिरि तलहटी में हुए अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव में प्रभु की मनोहारी आभा से दूर होने का वक्त आया तो भक्तों की आंखों से अश्रुधारा बह उठी।
विज्ञापन

गिरिराज तलहटी में 15 ग्रहों अनगिनत सितारों के साथ विराज रहे प्रभु की शयन आरती में लोग उमड़ पड़े। न्यायमूर्ति वीसी गुप्ता, पूर्व जिला जज श्याम लाल, न्यायाधीश लाल बहादुर, अपर जिला जज मथुरा अमरपाल सिंह आदि न्यायिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। छप्पन भोग दर्शनों के लिए देर रात तक श्रद्धालु उमड़ते रहे। रात एक बजे जब गिरिराज प्रभु को सुलाने के लिए शयन आरती हुई तो गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल भावुक हो उठे।
गोवर्धन की गिरि तलहटी में हुए छप्पन भोग महोत्सव में शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियां और भक्तों के उमड़े सैलाब के बीच छप्पन भोग महोत्सव संपन्न हो गया। समिति के अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल ने बताया कि इस तरह ये छप्पन भोग प्रसाद करीब दो लाख लोगों तक पहुंच जाएगा। महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, राजेंद्र सराफ, कन्नू सराफ, अमित जैन, भगवान दास खंडेलवाल, संजय जिंदल, राघवेंद्र गर्ग, कपिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अमित मार्बिल, संजय चौधरी, राकेश गर्ग और बांके बिहारी सोनी समेत तमाम लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें