फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटोग्राफ वाली गेंद पकड़ने को मची अफरातफरी, भीड़ में दब गए थे बच्चे

Wed, 25 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
रईस फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे शाहरुख खान ने मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर जब अपने आटोग्राफ वाली गेंदें भीड़ की तरफ उछाली तो उन्हें पकड़ने के लिए भगदड़ मच गई। स्थिति ये हुई कि कई युवक गिर गए। महिलाएं और बच्चे भी प्लेफार्म पर गिर गए थे। भीड़ में दबे बच्चे चीख-पुकार करने लगे थे।
विज्ञापन


मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर जब अगस्त क्रांति एक्सप्रेस शाहरुख खान को लेकर पहुंची तो नौजवान उछल पड़े। शाहरुख खान ने भी अपने प्रशंसकों को देख उनकी तरफ आटोग्राफ वाली गेंदें उछालनी शुरू कर दी। गेंद के लिए लोग दौड़ पड़े। एक-दूसरे को धक्का देकर गेंद हासिल करने की होड़ सी मच गई।

यहां महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे थे। इन हालात में कई महिलाएं और बच्चे प्लेटफार्म पर गिर गए। चीख-पुकार मच गई थी। किसी तरह से गिरे लोगों को उठाया गया। किसी के चोट तो नहीं आई लेकिन प्लेटफार्म पर गिरीं महिलाओं और बच्चों को सामान्य होने में काफी वक्त लगा। हालांकि पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रस्सी बांधकर गैलरी बनाई थी लेकिन जब अफरातफरी मची तो रस्सियां भी टूट गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें