फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ललिता के गांव में गूंजे दाऊजी के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। राधारानी की प्रधान सखी ललिता के निज गांव ऊंचागांव में सोमवार को दाऊजी महाराज का 571वां प्राकट्योत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। दाऊजी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रेवतीरमण बलदाऊजी के श्रीविग्रह का पंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें गुर्जर समाज की महिलाओं ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर ब्रज की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। समापन पर साधु-संतों और ब्राह्मणों के लिए भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान घनश्याम भट्ट, ललित भट्ट, दिनेश भट्ट, कृष्णानंद सुसठ भट्ट, दिलीप भट्ट, घनश्याम, रोहित भट्ट, सर्वेश भट्ट, अरुण भट्ट, मुकेश पंडित, ठाकुर प्रसाद, मितुल भट्ट, सतीश पाठक, गुलाब प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें