फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश के मौसम में वायरल बुखार का बदला स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बारिश के मौसम में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है साथ ही बुखार का स्वरूप भी बदल गया है। डेंगू और मलेरिया जैसे लक्षण अब वायरल बुखार में भी मरीजों सामने आ रहे हैं। डॉक्टर स्वच्छता के साथ ही खानपान और ठंडे पेयों से बचने की सलाह मरीजों को दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी बारिश के मौसम में एक हजार से 1500 तक पहुंच गई है। इनमें दो से तीन सौ मरीज नए बुखार के साथ खांसी, जुकाम के सामने आ रहे हैं। वायरल बुखार में मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रही हैं। जोड़ों में दर्द, आखों और शरीर में खुजली, घबराहट, चक्कर और पानी की कमी देखी जा रही है। जिला अस्पताल में सेवा दे रहे डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि बारिश में लगातार सामान्य बुखार के साथ वायरल बुखारक के मरीज बढ रहे हैं। इसमें बुखार के साथ खांसी में कफ आना और जुकाम मरीजों में पाया जा रहा है। इसके अलावा जो लक्षण डेंगू और मलेरिया में होते हैं उस तरह के लक्षण वायरल बुखार में भी सामने आ रहे हैं। इसलिए बुखार तेज आए और जोड़ों में दर्द, आंखों में जलन एवं खुजली जैसी स्थिति बने तो मरीज को मलेरिया और डेंगू की जांच के लिए लिखा जा रहा है। ताकि समय पर उचित उपचार मरीज को मिल सके।
डाक्टर ने बताया कि तेज बुखार आने पर पीड़ित को तुरंत पैरासीटामॉल लेनी चाहिए और उचित डॉक्टर से परामर्श लेने पर ही दवा लेनी चाहिए। बारिश में दूषित और बाहर के खानपान से बचना चाहिए, ठंडा पानी और पेय पदार्थ से बचना चाहिए। इसके अलावा सुपाच्य एवं ताजा खाना लेना चाहिए। तीन घंटे से अधिक समय तक रखा खाना नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें