फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज आंधी के साथ बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बीते दिनों से सूरज के तेवर नरम हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से सोमवार तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बीते सप्ताह से बृहस्पतिवार दोपहर का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि शुक्रवार से लगातार पारा लुढ़कने के आसार जताए जा रह हैं।

शुक्रवार से पांच मई तक आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। प्रशासन ने किसानों से कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की है। साथ ही आम लोगों से भी सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में क्या करें क्या न करें
-तेज हवा, बारिश व बिजली चमक के समय पेड़ के नीचे और कच्चे मकानों में शरण लेने से बचें।
-बिजली के खंबों के नीचे वाहन खड़ा न करें, ट्रांसफाॅर्मर आदि से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
-बड़े होर्डिंग्स लगे स्थानों से दूर रहें, सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
-पशुओं को बारिश में सुरक्षित स्थान पर बांधे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें