फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: समस्याओं को लेकर भाकियू करेगी एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) किसानों की समस्याओं को लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर धरना-प्रदर्शन करेगा। यह निर्णय बृहस्पतिवार को गांव जाबरा में हुई संगठन की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

माता अजाबरी मंदिर पर संगठन विस्तार के संबंध में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने आगामी दिनों में धरने की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा अभी तक नालों और माइनरों की सफाई नहीं कराई है। नेता अशोक चौधरी ने कहा की तहसील, ब्लॉक और विद्युत निगम में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
अध्यक्षता खिल्ली सिंह और संचालन अशोक चौधरी ने किया। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करूआ सिंह, देवेन्द्र सिंह, सीमा शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, सोनू सिंह, प्रह्लाद सिंह, प्रेमपाल सिंह, अजय कुमार, रुपेश चौधरी, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें