फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 3 स्वर्ण जीतकर चैतन्या ने नाम रोशन किया

विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता चैतन्या कौन्तेय
विज्ञापन
मथुरा। आगरा के आरबीएस कॉलेज में शनिवार को हुई अंतर महाविद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में जिले की बेटी ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के 7 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

केआर पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि केआर पीजी कॉलेज की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा चैतन्या कौन्तेय ने 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक एवं 200 मीटर फ्रीस्टाइल समेत तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। इनका चयन 18 से 23 सितंबर तक चेन्नई के एसआरएम यूनिवर्सिटी में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
स्वर्ण जीतने पर केआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रवीन कुमार अग्रवाल, केआर टीटी के प्राचार्य कुलविंदर सिंह बग्गा, महाविद्यालय क्रीड़ा समीति के डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. विजय आनंद, डॉ. शिवकुमार मौर्य, डॉ. शिव कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें