फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कृष्णाधाम कॉलोनी में गोली से घायल वृद्ध की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णाधाम कॉलोनी में 11 अक्तूबर की शाम को दंपती से हुए विवाद में सुलहनामा कराने पहुंचे राधाचरण को फौजी ने अपने परिवारीजन के साथ मिलकर गोली मारकर घायल कर दिया था। नोएडा में दस दिन तक चले इलाज के बाद राधाचरण की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम गृह पर हंगामा किया। उनका कहना था कि पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी को नहीं पक़ड़ सकी है।
विज्ञापन

घटना 11 अक्तूबर की है। थाना सदर इलाके में स्थित कृष्णाधाम कॉलोनी में रहने वाले दंपती का अपने पड़ोसी मोहर सिंह और उसके बेटों जीतू आदि से विवाद हो गया था। इस पर दंपती के बुजुर्ग भाई मदैन गांव निवासी राधाचरण दोनों पक्षों में सुलह कराने आए थे। इसी दरम्यान विवाद हो गया था, जिसमें मोहर सिंह पक्ष के फौजी ने गोली लगा चला दी थी, जोकि राधाचरण को लगी थी। गोलीकांड के बाद फौजी फरार हो गया था। पुलिस ने फौजी के पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उधर, राधाचरण का इलाज नोए़डा के अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने बताया कि राधाचरण की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने पोस्टमार्टम गृह में हंगामा किया। उनका आरोप था कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस संबंध में एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि फौजी ने अपने मुख्यालय जम्मू में आमद करा दी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए सेना को जानकारी दे दी है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। बाकी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें