भारतीय जनता पार्टी वृंदावन नगर द्वारा गलवान वैली मैं भारतीय सैनिकों के शहादत के 13वे दिन उन सभी सै?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत के तेरहवें दिन वृंदावन नगर भाजपा ने सभी की आत्मा की शांति के लिए हवन किया। भाजपा नगर अध्यक्ष पंडित विनीत शर्मा ने कहा कि भारतीय सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अब एक इंच भी भूमि चीन को नहीं हड़पने देगी।
भाजपा नेता शशि शुक्ला ने सभी चीन के सभी उत्पादों को अपने उपयोग में न लेने की सभी बहनों से अपील की। नगर उपाध्यक्ष आकाश गोस्वामी ने कहा कि पूर्व सरकारों में जैसे चीन को जमीन दान में देने का प्रचलन था। मोदी सरकार में इस पर एक्शन लेते हुए चीन को हर हालत में मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अपने सैनिकों को खुली आजादी दी है।
जिसका जीता जागता उदाहरण आपके सामने है। आहुति देने वालों में सविता भारद्वाज, हेमलता देवनाथ, घनश्याम जादौन, प्राणबल्लभ दुबे, कैलाश नगर सेक्टर के संयोजक विनीत कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।