फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे मंथन कर दिया विकास का मंत्र

Mon, 11 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब्रज प्लानिंग बोर्ड के सीईओ
विज्ञापन
वृंदावन मॉडल सिटी, रिवर डेवलपमेंट और यहां की ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर गोवर्धन वाईपास तक की विकास योजनाओं पर सोमवार को ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड के सीईओ आरडी पालीवाल ने अफसरों के साथ गहन मंथन किया। तीन घंटे की चर्चा के बाद वृंदावन से मथुरा तक यमुना के समानांतर नाला बनाए जाने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को वृंदावन निरीक्षण के उपरांत अफसरों के साथ एमवीडीए सभाकक्ष में बैठक की। इस दौरान उन्हें वृंदावन मॉडल सिटी में 300 करोड़ के विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई। उन्होंने गोवर्धन के वाईपास के  निर्माण की जानकारी भी ली।

इसके अलावा रिवर डेवलपमेंट में उन्होंने वृंदावन में बनने वाले यमुना के घाटों के लिए जल निगम और सिंचाई अधिकारियों को संयुक्त डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्तुत वृंदावन में समानांतर नाले के प्रस्ताव पर मथुरा को भी शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह नाला करीब 20 किलोमीटर का होगा। इसके अलावा केशीघाट और इसके साथ यहां अन्य यमुना के दोनों ओर घाट निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। एमवीडीए के सहायक अभियंता अमित कादियान ने वृंदावन आने वाले वाहनों को बाहरी पार्किंग पर खड़ा करने के साथ अंदरूनी हिस्सों में यातायात के अन्य विकल्पों पर विचार की बात की।

इस पर उन्होंने सहमति जताई। बैठक में ब्रज फाउंडेशन से विनीत नरायाण और इस्कॉन मंदिर के प्रतिनिधियों के साथ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सीपी सिंह, सचिव एसबी सिंह, चीफ इंजीनियर आरके शुक्ला, एक्सईएन एसडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें