फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज की मांगों के लिए केंद्र सरकार वचनबद्ध: कठेरिया

Sun, 05 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि वैश्य समाज की मांगों को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार वचनबद्ध है। वैश्य समाज के बिना भारतीय जनता की पार्टी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वे अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की अग्रवाटिका में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मौजूद मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पर चर्चा की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. रामशंकर कठेरिया, साध्वी निरंजन ज्योति, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल और शशिभानु गर्ग ने मां महालक्ष्मी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन, सुरक्षा आयोग का गठन और आर्थिक आधार पर वैश्यों को आरक्षण के साथ ही 26 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय अधिवेशन की घोषणा की गई।

बांके बिहारी माहेश्वरी, डा. चंद्रभान गुप्ता, श्रीनिवास सर्राफ, राधाकृष्ण खंडेलवाल, विपिन मुकुट वाले, कल्याण दास सर्राफ, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, गौरसरन सर्राफ, रोशल लाल, अनिल अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, गणेश वार्ष्णेय, नारायन हरि गुप्ता, दीनानाथ चौधरी को वैश्य भूषण से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, डा. अशोक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष हरिओम अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन


‘आकलन में कंजूसी कर रही राज्य सरकार’
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि प्रदेश में किसानों की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इसके आकलन में प्रदेश सरकार के स्तर से कंजूसी की जा रही है। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने भी राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सर्वे की कार्रवाई प्रदेश में सपा नेताओं के घर बैठकर पूरी हो रही है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, प्रणत पाल सिंह, डा. देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें