फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्वक मनाएं आगामी त्योहारों को : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। कोतवाली परिसर में शनिवार को डीएम व एसएसपी की अध्यक्षता में 0.5 मिशन शक्ति, नारी सशक्तिकरण, समृद्ध प्रदेश सशक्त कार्यक्रम के साथ आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति एवं विद्यालय की बालिकाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने आगामी त्योहारों रामनवमी, दशहरा, भरतमिलाप व दंगल को शांतिपूर्ण तरीके के साथ मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, समृद्ध प्रदेश सशक्त कार्यक्रम पर भी लोगों को संबोधित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इससे पूर्व सीओ भूषण वर्मा, कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह ने डीएम, एसएसपी का स्वागत किया।
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। शेरगढ़ थाने की महिला उप निरीक्षक चेतना उज्जवला व छाता थाने की महिला उप निरीक्षक शकुन वेदवान ने महिलाओं को जागरूक किया। नरेश कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि फाल्गुन उर्फ कान्हा, प्रधान कृष्णकांत उर्फ बॉबी, दिगंबर चौधरी, चंद्रपाल सिंह, मूल प्रधान, कन्हैया प्रधान, गजेंद्र प्रधान, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें