फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हर किमी पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, एंटी फॉग लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन-127 (बलदेव क्षेत्र) पर हुए हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेववे अथॉरिटी अपने पुराने नियमों में बदलाव करेगी। अब हर किमी के दायरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि पल-पल वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। सर्दी के मौसम में एक्सप्रेसवे पर एंटी फॉग लाइटें लगाई जाएंगी। यातायात पुलिस ने इस संंबंध में अथॉरिटी को पत्राचार कर नियमों बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण हुए हादसे में दर्जनभर गाड़ियां जल गईं थीं। हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी। तीन टीमें घटना की जांच में जुटी हैं। इसमें प्रशासन, रोड सेफ्टी इंस्टीट्यूट, सेव लाइफ फाउंडेशन की टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही हैं। वहीं अधिकारियों ने भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी, एनएचएआई समेत विशेषज्ञों के साथ मंथन किया।
मंथन के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के पदाधिकारियों से मार्ग पर प्रत्येक किमी के दायरे में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया है। वर्तमान में ये कैमरे पांच किमी के दायरे में लगे हुए हैं। साथ ही प्रत्येक किमी के दायरे में एंटी फॉग लाइटें लगाने का भी निर्णय लिया गया है। ये लाइटें कोहरे में वाहन चालकों की मददगार बनेंगी और हादसा की आशंका को कम करेंगी। एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार ने बताया कि घटना के बाद हुई अधिकारियों की बैठक में यमुना एक्सप्रेव-वे अथॉरिटी को नियमों में बदलाव करने के लिए कहा गया है। अथॉरिटी नए नियमों के हिसाब से सीसीटीवी कैमरे और लाइटें लगवाएगी। इसके लिए अथॉरिटी को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन


चालकों को टोल पर पिलाई जा रही चाय

कोहरे में चालकों को वाहन सावधानी से चलाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे जागरुक कर रहा है। मांट टोल प्लाजा पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए सिस्टम) से सुरक्षित सफर के लिए आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। भारी वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर सुस्ती खत्म करने के लिए निशुल्क चाय उपलब्ध कराई जा रही है। कोहरे और धुंध के समय वाहन दूर से दिखाई दें, इसके लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के साथ दृश्यता शून्य होने पर वाहनों को रोका जा रहा है। पंपलेट का वितरण कर चालकों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें