फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: 10वीं अंग्रेजी का पेपर देख छात्रों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। सीबीएसई की शनिवार को 10वीं में अंग्रेजी की परीक्षा हुई। जनपद के 30 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के करीब 13777 विद्यार्थियों ने इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर का पेपर दिया। परीक्षा देकर जैसे ही छात्र-छात्राएं केंद्रों से बाहर निकले, उनके चेहरों पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया।
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि पेपर 80 अंकों का था और सीधे प्रश्न पूछे गए थे। गणित के मुकाबले अंग्रेजी का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान लगा। हालांकि रीडिंग सेक्शन कुछ लंबा होने से समय प्रबंधन में मेहनत करनी पड़ी। वहीं दसवीं की परीक्षा के लिए नगर में एमडी जैन पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर और विद्या देवी जिंदल स्कूल परीक्षा केंद्र पर दसवीं के 1342 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। एमडी जैन में केंद्र व्यवस्थापक डा. नरेंद्र शर्मा समेत पर्यवेक्षकों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी से भी निगरानी की गई। सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। अग्रेंजी की परीक्षा में करीब 78 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं लिटरेचर और राइटिंग सेक्शन ने विद्यार्थियों को बेहतर अंक की उम्मीद दी। कई छात्रों ने बताया कि तैयारी करने वालों के लिए पेपर स्कोरिंग रहा और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने वालों को विशेष कठिनाई नहीं हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ लगी रही। परीक्षा समाप्त होते ही छात्रों ने अपने साथियों से प्रश्नों पर चर्चा की और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पूजा कुमार ने भी प्रश्नपत्र को संतुलित बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिणाम बेहतर रहने की संभावना है। कुल मिलाकर पेपर काफी अच्छा रहा। लिटरेचर का हिस्सा बिल्कुल सीधा था और अधिकतर प्रश्न सिलेबस से ही आए। रीडिंग सेक्शन थोड़ा लंबा था, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना पड़ा। जिसने नियमित तैयारी की होगी, उसके लिए पेपर कठिन नहीं रहा और अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें