फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पांच मौतों का राज दफन, कारणों का पता नहीं लगा सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन के गांव खप्परपुर में 10 फरवरी को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत का राज दफन हो गया। आखिर कौन से कारण रहे जोकि एक किसान ने पत्नी व तीन बच्चों की जान लेने के बाद खुद भी जान दे दी। कई दिनों की माथापच्ची के बाद पुलिस ने भी चुप्पी साध ली। हिरासत में लिए बाबा से पूछताछ के बाद पुलिस ने क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन

गांव खप्परपुर के निवासी मनीष ने तीन मासूम बच्चे और पत्नी की हत्या के बाद बिजली के करंट से आत्महत्या कर ली थी। घटना से पहले मनीष ने करीब 48 सेकेंड एक वीडियो बनाया था। वीडियो में कहा था कि वह अपने दुखों से परेशान है, इसी कारण उसने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस किसी को परेशान न करे। वीडियो संदेश मिलने के बाद पुलिस एक सप्ताह तक यही खोजती रही कि मनीष ऐसे कौन से दुखों से परेशान था।
संदिग्ध भूमिका के आधार पर पुलिस ने पास के गांव निवासी एक पुजारी को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच की, जिसमें फोरेंसिक टीम की मदद भी ली गई, लेकिन कोई घटना से जुड़ा कोई बिंदु नहीं मिला। लगभग दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पांचों की मौतों के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पुजारी के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले, इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। घटना के पीछे मानसिक अवसाद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें