फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सावधान...जिला प्रशासन ने जारी की हीट वेव की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सूरज की तपिश ने अप्रैल की शुरुआत में ही लोगों का बुरा हाल कर दिया है। सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। जिला प्रशासन ने सोमवार को हीट वेव की स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, बारिश नहीं होने और मौसम के शुष्क रहने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार तक तापमान के 40 डिग्री पार करने की संभावना है। इस कारण से चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी से सामना करना होगा। 6 व 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19-22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
वहीं 8 व 9 अप्रैल को भी तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री के बीच रह सकता है। लोगों की जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए शनिवार को जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने कड़ी धूप में दोपहर को जरूरी काम से ही लोगों को घरों से निकलने की सलाह दी है। साथ ही हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनने, धूप में निकलते समय अपना सिर ढका रहने, टोपी या छाता का उपयोग, सफर के दौरान पानी साथ लेकर चलने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दोपहर में ये न करें
-भीषण गर्मी में दोपहर के समय अधिक श्रम न करें।
-बासी भोजन न करें।
-शराब, चाय, काॅफी और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें।
-दोपहर में खाना पकाने से बचें और घरों के खिडकी व दरवाजे खुले रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें