फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैजा से पड़ रहे बीमार, इसी लाइन पर उपचार

Sat, 07 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मथुरा में मिड डे मील प्रकरण
विज्ञापन
कांशीराम आवासीय कालोनी में उल्टी और दस्त के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखने के लिए लखनऊ से चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम शनिवार को मथुरा पहुंच गई।
विज्ञापन


टीम में शामिल संयुक्त निदेशक बीके सिसौदिया, जेपी के अलावा अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एचएस दानू ने सबसे पहले महर्षि दयानंद अस्पताल में भर्ती रोगियों को देखा और तीमारदारों से बीमारी की वजह की जानकारी ली।

इसके बाद मरीजों से सीधे बात कर उनका हाल जाना। इसके बाद टीम स्वर्ण जयंती अस्पताल पहुंची और फिर डायट में बने अस्थायी अस्पताल में रोगियों से उनका हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. दानू ने बताया कि प्राइमरी तौर पर बीमारी डायरिया और हैजा ही है। हम इसी लाइन पर रोगियों को उपचार दे रहे हैं। इसी के साथ नमूना की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। चिकित्सकों को हिदायत दी गई है कि मरीजाें के उपचार में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उनका कहना है कि यहां हैजा की स्थिति ही है। ज्यादातर मरीजों को इस बीमारी ने ही जकड़ा हुआ है। सभी का उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्रा भी टीम के साथ रहे।

हैजा के कारण...
-दूषित पानी या फिर खाद्य पदार्थों के सेवन से
-पानी की सप्लाई में लीकेज से
-कटे-सड़े फल फलों के खाने से
-खुले में शौच करने, खाने से पूर्व ठीक  से हाथ साफ न करने से

बचाव के उपाय
-पानी को उबाल कर ठंडा कर पीएं 
-20 लीटर पानी में एक गोली क्लोरीन की डालकर सेवन करें
-घर के आसपास पानी को जमा न होने दें
-उल्टी-दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें