फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईखू में सिंथेटिक दूध की फैक्ट्री पकड़ी

Thu, 27 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
synthetic milk - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। मांट तहसील के गांव ईखू में पुलिस ने सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। बड़ी मात्रा में केमिकल विभिन्न डेयरियों के रेपर, एक मैक्स पिकअप गाड़ी,  400 लीटर पनीर का पानी व उपकरण बरामद हुए हैं। सिंथेटिक दूध बनाने वाले भागने में सफल रहे। नकली दुग्ध उत्पादों की खपत एनसीआर में की जा रही थी।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे बनने के बाद मांट तहसील का नौहझील क्षेत्र दूध से जुडे़ व्यवसाय का बड़ा केंद्र बन गया है। यहां तैयार हो रहे दूध, पनीर आदि सामग्री को एनसीआर भेजा जा रहा है। मांग पूरी करने के लिए यहां बड़ी मात्रा में सिंथेटिक दूध और पनीर तैयार किया जा रहा था। एक सूचना पर बुधवार को दोपहर तीन बजे सीओ मांट संजय कुमार गांव ईखू जा पहुंचे। उनको देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। सिंथेटिक दूध के काले कारनामे से जुडे़ लोग रामबाबू पाठक और मूलचंद्र पाठक भाग खडे़ हुए। पुलिस बल ने यहां से एक मैक्स पिकअप गाड़ी के साथ 400 लीटर पनीर का पानी, विभिन्न रसायन और अनेक डेयरियों के रेपर भी बरामद किए हैं। सीओ मांट का कहना है कि इसकी सूचना उन्होंने खाद्य विभाग के अफसरों को दी थी। कार्रवाई न होने पर डीएम की अनुमति के बाद उन्होंने यहां छापा मारा है। इसकी रिपोर्ट भी डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें