फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मभूमि के सामने से ट्रैफिक प्रतिबंधित

Thu, 27 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा । श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने से होकर जा रहे मुख्य रास्ते को सुरक्षा कर्मियों ने बुधवार को पूरी तरह से रोक दिया। सुरक्षा के मद्देनजर यहां बैरियर लगाया गया है। इधर से चार पहिया वाहन पहले से प्रतिबंधित थे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि अति संवेदनशील घोषित है। यहां सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र तैनात है। जन्मभूमि के सामने से होकर जा रहा रास्ता गोविंदनगर और डीग गेट को जोड़ता है। गोविंदनगर, लक्ष्मीनगर और डीग गेट के लिए जाने वाले स्थानीय लोग इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। इस शार्टकट रास्ते से लोगाें को दूर होकर नहीं जाना पड़ता है। इससे स्थानीय लोगों का काफी समय बच जाता है। इस रास्ते पर चौपहिया वाहन और थ्री व्हीलर पहले से प्रतिबंधित हैं। बुधवार को यहां दोपहिया वाहनों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगाए गए बैरियर से होकर किसी भी बाइक सवार को नहीं निकलने दिया। इस मुख्य रास्ते पर यातायात प्रतिबंधित होने स्थानीय लोगों व दुकानदारों की कई बार सुरक्षाकर्मियाें से नोंकझोंक भी हुई। यह कदम श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें