फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर रोहन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। जानलेवा हमले का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर रोहन सिंह गोवर्धन पुलिस के हत्थे चढ़ा है। हिस्ट्रीशीटर ने दो दिन पहले गोवर्धन के युवक पर एकता चौराहे पर हमला किया था।
विज्ञापन

थाना गोवर्धन के बड़ा बाजार के कला भवन के सामने निवासी योगेश सोनी पुत्र श्रीनाथ सोनी 13 मार्च की रात एकता चौराहे पर राधिका होटल पर हरिओम चौधरी के संग खाना खा रहा था। इसी बीच होटल पर हिस्ट्रीशीटर के आने पर योगेश ने अपने ढाई लाख रुपये मांगे। इस पर हिस्ट्रीशीटर ने योगेश पर जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ हुए योगेश को हरिओम चौधरी ने बचाया।
हिस्ट्रीशीटर ने जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने घायल को डॉक्टरी के लिए भिजवाया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए जुटी गोवर्धन पुलिस को सफलता मिल गई। सीओ गोवर्धन जितेंद्र ने बताया कि जानलेवा हमले का आरोपी रोहन सिंह पुत्र गुलाब निवासी भवनपुरा को पकड़ा है, जो कि गोवर्धन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। हिस्ट्रीशीटर पर करीब 22 मुकदमे हैं। यह मुकदमे जानलेवा हमले, बलवा, चौथ वसूली, जालसाजी के हैं। थाना गोवर्धन, मगोर्रा और राजस्थान के जयपुर के थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें