मथुरा। बरसाना की रंगीली गली में घर के कमरे में युवती से छेड़छाड़ करते हुए रिटायर्ड प्रवक्ता को लोगों ने देख लिया। सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवती को निकाला। पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि युवती को डॉक्टरी के लिए भिजवाया है।
रंगीली गली में घर में अकेले रह रहे रिटायर्ड प्रवक्ता पुरुषोत्तम को लोगों ने युवती से छेड़छाड़ करते देख लिया। सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवती को निकालकर प्रवक्ता को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष ने बताया कि छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।