फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोशाला में गोवंशों को खिलाया जा रहा था सूखा भूसा, डीएम भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। गोशाला में गोवंशों को सूखा भूसा खिलाया जा रहा था। इसे देख जिलाधिकारी भड़क गए और जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शनिवार को बाघर्रा गोशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान गोशाला में 567 गोवंश और 108 नंदी मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने जब गोवंशों के चारे की व्यवस्था देखी, तो भड़क गए। गोवशों को खाने के नाम पर सिर्फ सूखा भूसा दिया जा रहा था। गोशाला में हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गोवंशों के आहार में केवल भूसा नहीं, बल्कि हरा चारा, खल और चोकर को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्या, उप जिलाधिकारी मांट दीपिका मेहर, खंड विकास अधिकारी देवेंद्र पाल, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत सतीश चंद्र शर्मा, ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्ता, सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमराज सिंह, सचिव संजीव कुमार और पूरन बाबा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सीएचसी की व्यवस्थाओं को भी डीएम ने परखा
नौहझील। शनिवार दोपहर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह सीएचसी नौहझील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों की ड्यूटी रजिस्टर से उपस्थिति का मिलान किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमराज सिंह समेत अन्य चिकित्सक ड्यूटी पर मिले। उन्होंने मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। अस्पताल में मौजूद सभी दवाएं मरीजों को मुफ्त दिए जाने के निर्देश दिए। अग्निशमन यंत्रों (फायर सिलेंडर) की भी जांच की और सफाई व्यवस्था को परखा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद डीएम ने सिद्ध स्थली स्वयंभू प्रकट श्री झाड़ी हनुमान जी महाराज के मंदिर पहुंचकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें