फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पार्षद पर हमला करने वाला गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पार्षद धनंजय सिंह लोधी पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले गैंगस्टर को गोविंदनगर पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वार्ड-40 के अर्जुनपुरा, डीगगेट निवासी पार्षद धनंजय सिंह लोधी ने बीती एक मई को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि 30 जून की रात को वह अपने घर के गेट पर खड़े थे। तभी इलाके का रवि और उसका भाई दीपक वहां पहुंचा। आरोप है कि चुनावी रंजिश के कारण दोनों भाई गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पार्षद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपियों की कुल्हाड़ी छीनकर मामला शांत कराया।
पार्षद ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी दीपक को शुक्रवार रात वृंदावन गेट क्षेत्र में गऊघाट व चक्रतीर्थ घाट के निकट से गिरफ्तार किया है। उसके पास से बाइक व तमंचे समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई उसकी टांग में गोली लग है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें