फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दस नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव ककरेटिया में शुक्रवार को दो गुटों में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से दस नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तीन को असलाह सहित गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर गांव ककरेटिया निवासी पालेंद्र उर्फ पाल और गांव कारब थाना महावन निवासी हरेंद्र के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से गांव ककरेटिया में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ महावन संजीव कुमार राय और अन्य थानों का पुलिसबल गांव ककरेटिया पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली और वीडियो फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों से पालेंद्र, कृष्ण गोपाल , करन, अंकुश, सुमित निवासी ककरेटिया, हरेंद्र , योगेंद्र, निहाल सिंह, पवन, आकाश के अलावा दोनों पक्षों के आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कारब निवासी हरेन्द्र, गांव ककरेटिया निवासी सुमित व करन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे एक पौना और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सांवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें