फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले पांच छात्रों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली छाता के गांव सेमरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित धनवंतरी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इसमें पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने दोषी छात्रों को निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पांच छात्रों नागेंद्र कुशवाह, उत्कर्ष यादव, सिद्धार्थ यादव, उद्देश्य शकाया, प्रांजल द्विवेदी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि पांच छात्रों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष की छात्राओं ने कक्षा में ही पढ़ने वाले छात्र नागेंद्र कुशवाह समेत चार अन्य पर अश्लीलता करने, उन्हें जबरदस्ती धमका कर रिलेशनशिप में आने और उनकी गलत तरीके से वीडियो बनाकर ग्रुप में डालने का आरोप लगाया है। दिल्ली निवासी छात्रा के नाम का दुरुपयोग कर उसकी एक वीडियो कॉलेज के ग्रुप में डाल देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बी के पराशर ने बताया कि इस मामले में छात्रा द्वारा हमें शिकायत की गई थी, जिस पर काॅलेज ने कमेटी गठित कर नागेंद्र कुशवाहा को 6 महीने और साथ देने वाले उत्कर्ष यादव, सिद्धार्थ यादव, उद्देश्य शकाया, प्रांजल द्विवेदी को 3-3 महीने के लिए निष्कासित कर दिया है। इसे लेकर छात्रा के परिजन व 70- 80 लोग गाड़ियों में सवार होकर आए और गेट को खटखटाने लगे। मारपीट की वारदात के बाद हमें कॉलेज से बाहर निकालने और जान से मारने की धमकी दी और कहा कि छात्रों को या तो परमानेंट निकाला जाए, नहीं तो तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

कॉलेज की छात्राओं ने कहा, हमारे सामने नहीं हुई घटना
इस घटना को लेकर कॉलेज में मौजूद कुछ छात्राओं से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह सत्र 2019- 20 की छात्राएं हैं। वह कॉलेज में रहकर वर्षों से अपनी पढ़ाई कर रही हैं। आज तक न तो ऐसा कोई मामला सामने आया है और ना ही कोई ऐसी घटना कॉलेज में हमारे सामने घटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें